Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai Dances with Aaradhya Bachchan: जुलाई में अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के बाद से ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के बीच तलाक की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि अब अनंत और राधिका की शादी का डॉक्यूमेंट्री वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस टीजर वीडियो में ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ नजर आ रहे हैं और बेटी आराध्या के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगता दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन
Aishwarya rai and Abhishek Bachchan Dancing Together
इस वीडियो में बच्चन परिवार का एक बेहद क्यूट फैमिली मूमेंट नजर आ रहा है। इस टीजर को देखने के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच सामने आ रहीं तलाक की अफवाहें केवल अफवाहें ही हैं। यहां इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते है।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक का वीडियो हुआ वायरल
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। अब दोनों के गुजरात के जामनगर के प्री वेडिंग वाले वीडियो का एक टीजर सामने आ रहा है। डॉक्यूमेंट्री के टीजर में, ऐश्वर्या और अभिषेक एक साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वे अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में डांस परफॉर्मेंस को एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। उनकी बेटी आराध्या उनके बीच बैठी है और अपने पैरेंट्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर काफी खुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर अब बच्चन परिवार का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
