Amitabh Bachchan Showers Love for Abhishek: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में आई खटास इन दोनों खूब सुर्खियों में है। बच्चन परिवार में दूरियां अब किसी से छिपी नहीं है। इस बीच अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार एक्टिव बने हुए हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 16 (KBC 16) की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अहम बातों को शेयर करते रहते हैं। अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक के बीच प्यार भी साफ झलकता है। सदी के महानायक ने एक बार फिर जूनियर बच्चन पर प्यार लुटाया है। जिसके बाद लोग अचानक एक्टर पर भड़क गए हैं। इसकी वजह ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी हुई है, आइए जानते हैं क्यों?
Amitabh Showers Love on Abhishek Maintain Silence on Aishwarya
बहू के बारे में कभी कुछ नहीं बोलते अमिताभ?
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक को लेकर किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'अभिषेक आप पर गर्व है.. और वर्दी में हमारे जवानों को आप जो सम्मान देते हैं, उस पर गर्व है.. जय हिंद।'
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सर कभी बहू के बारे में भी कुछ बोल लिया करो..' एक और यूजर ने लिखा, 'आप लोग घर पर बात नहीं करते क्या जो यहां ट्वीट कर रहे हो।' क्योंकि अभिताभ बच्चन ने भी काफी समय से ऐश्वर्या के बारे में कुछ भी नहीं कहा है।
