Navya Naveli Nanda get Admission in IIM Ahmedabad: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) पॉपुलर स्टार किड हैं। उन्होंने शुरुआत से ही अपने लिए अलग राह चुनी है। नव्या अपने पिता की तरह बिजनेस की फील्ड में आगे बढ़ना चाहती है। नव्या ने अपना ये सपना पूरा कर लिया है। नव्या ने देश के सबसे जाने माने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद में एडमिशन लिया है। नव्या ने अपने इस सपने को पूरा कर लिया है। नव्या ने अपने फैंस संग इस गुडन्यूज को शेयर किया है। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये भी पढ़ें- Fack Check: तलाक का गम भुलाकर पति अभिषेक संग दिखीं ऐश्वर्या राय? लोगों ने 1 मिनट में पकड़ ली चेहरे की मायूसी
navya naveli nanda (credit Pic: Instagram)
इन फोटो को शेयर करते हुए नव्या ने कैप्शन लिखा, सपने सच होते है। उन्होंने बताया कि वो इस संस्थान में साल 2026 तक पढ़ाई करेंगी। अगले 2 साल बेस्ट लोगों और बेस्ट फैक्लिटी के साथ। नव्या ने बताया कि उन्होंने ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोगाम में एडमिशन लिया है।
नव्या ने IIM अहमदाबाद में लिया एडमिशन
पहली फोटो में नव्या आईएमएम के गेट पर खड़ी होकर पोज दे रही है। दूसरी फोटो में वो अपने कॉलेज की दोस्तों के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है। फैंस नव्या को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इसके साथ कई यूजर्स उनसे कोर्स और बाकी चीजों के बारे में पूछ रहे हैं। नव्या ने लंदन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। नव्या पढ़ाई के साथ अपना पोडकॉस्ट व्हाट द हेल नव्या भी चलाती है। इस शो में नव्या अपने महिलाओं के मुद्दों पर बात करती है। नव्या के शो में उनकी मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन शामिल हुई थी। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी के रिलेशनशिप की खबरें भी खूब उड़ी थी। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
