Amitabh Bachchan latest Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर लोग लगातार बिग बी (Big B) की सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे। हालांकि बाद में साफ हुआ कि अमिताभ बच्चन सिर्फ अपने रेगुलर हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे और उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है। अब फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं और जल्द ही अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। (ये भी पढ़ें-Amitabh Bachchan ने दिखाया ईरान में बना 134 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर, फैंस बोले "जय श्रीराम...")
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात (pic credit-instagram)
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर जिंदगी, काम और सकारात्मक सोच को लेकर खास बातें लिखीं। उन्होंने बताया कि हर नए दिन को अच्छे तरीके से शुरू करना कितना जरूरी होता है। बिग बी ने लिखा कि काम पर लौटना, अधूरे काम पूरे करना और रोजमर्रा की जिंदगी में वापस आना हमेशा अच्छा महसूस कराता है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान किसी दिन को अच्छा मानकर शुरू करे, तो वह दिन सच में अच्छा बन जाता है।
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में आएंगे नजर
अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के लिए प्यार भी जताया और कहा कि अब वह अपने दिन को महसूस करने के लिए निकल रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने छोटे को-स्टार्स की तारीफ की थी। बिग बी ने कहा था कि आज के बच्चे बहुत कॉन्फिडेंट और समझदार हैं और भारत का भविष्य बेहद शानदार है। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास और कमल हासन के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नितेश तिवारी की फिल्म रामायण: पार्ट 1 में जटायु का किरदार निभाते दिखाई दे सकते हैं।
