Natasa Stankovic: तलाक के रूमर्स के बीच हैंडसम हंक के साथ नजर आईं नताशा, यूजर्स बोले- 'नया बकरा भी मिल गया'

एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस बीच अब नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं और यूजर्स उनको लेकर सवाल कर रहे हैं।

मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनके और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर तलाक के रूमर्स की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है कि एक्ट्रेस और खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का तलाक हो गया है। इस बीच अब नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे किसी हैंडसम हंक के साथ नजर आ रही हैं और यूजर्स उनको लेकर सवाल कर रहे हैं।

Natasa Stankovic divorce rumours

Natasa Stankovic divorce rumours

विरल भयानी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नताशा के साथ एक लंबा शख्स नजर आ रहा है। इस वीडियो में नताशा व्हाइट शॉर्ट और पिंक कलर की शर्ट में काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं वो हैंडसम हंक इस वीडियो में ग्रे शर्ट और नीली डेनिम जींस में नजर आ रहा है। बता दें ये शख्स और कोई नहीं दिशा पाटनी के फिटनेस ट्रेलन एलेक्जेंडर एलिक हैं, जो नताशा के दोस्त हैं।

End of Feed