Love And War के बाद रोमांस करती नजर आएंगी Alia Bhatt, स्पेशल केमिस्ट्री के लिए कर रही हीरो की तलाश

Alia Bhatt Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होते ही हिट साबित हो जाती हैं। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में दिखाई देंगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि आलिया भट्ट एक लव स्टोरी में नजर आने वाली हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

Alia Bhatt New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा की वजह से चर्चा में बनी हई हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि ये फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट की कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस लिस्ट में अल्फा और लव एंड वॉर के नाम शामिल है। वहीं आलिया भट्ट ने एक रोमांटिक फिल्म को करने की दिलचस्पी दिखाई है। बताया जा रहा है कि लव एंड वॉर के बाद वो इस मूवी की शूटिंग करेंगी।

alia bbb

रोमांटिक फिल्म करेंगी आलिया भट्ट

पिंकविला ने ये दावा किया है कि आलिया भट्ट एक लव स्टोरी पर बेस्ड मूवी में दिखाई देंगी। आलिया ने इस मूवी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। साल 2025 में इस फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। लव एंड वॉर के बाद आलिया अपनी फिल्म इस रोमांटिक मूवी की शूटिंग करेंगी। फिलहाल अभी फिल्म के लिए हीरो की तलाश जारी है। वहीं अभी डायरेक्ट को लेकर भी बातें हो रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो आलिया भट्ट की ये फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी।

End of Feed