Alia Bhatt की स्पाई यूनिवर्स फिल्म को डायरेक्ट करेंगे Shiv Rawail, आदित्य चोपड़ा संग मिलाया हाथ?

Alia Bhatt Spy Movie Director: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग प्रोजेक्ट स्पाई फिल्मों के लिए डायरेक्टर की तलाश खत्म हो गई है। यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने फिल्म के डायरेक्टर संग हाथ मिला लिया है, जानिए पूरी खबर इस खास रिपोर्ट में।

Alia Bhatt Spy Movie Director: यश राज फिल्म्स के तले बनी फिल्म टाइगर, वॉर और पठान जैसी स्पाई फिल्मों ने सभी का दिल जीता है। इस लिस्ट में सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रौशन और टाइगर श्रॉफ का नाम जुड़ा है। लेकिन अब इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम जुड़ने वाला है। एक्ट्रेस ने आदित्य चोपड़ा ने साथ पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म के लिए हाथ मिलाया था, जिसको लेकर अक्सर तरह तरह की अपडेट्स आती रहती थीं। अब फिल्म कौन डायरेक्ट करेगा इसको लेकर खबरें ब्रेक हुईं हैं, जानिए पूरा मामला इस खास रिपोर्ट में।

Alia Bhatt Spy Movie will be Directed by Shiv Rawail

एंटरटेनमेंट साईट पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्पाई यूनिवर्स फिल्म को डायरेक्ट शिव रवैल (Shiv Rawail) करेंगे। जिन्होंने ओटीटी सीरीज, द रेलवे मेन से अपनी शुरुआत की थी। द रेलवे मेन सीरीज को दर्शकों द्वारा खूब सरहाया गया था, जिसके बाद आदित्य चोपड़ा ने मन बनाया। ये देखते हुए यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य (Aditya Chopra) का मानना है की शिव फिल्म को बखूबी डायरेक्ट कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है की सब फाइनल हो गया है और कागजी चीज़ें तेजी से की जा रही है।

End of Feed