Alhpa की शूटिंग के बीच आलिया भट्ट-शरवरी वाघ ने कश्मीर में बिताया क्वालिटी टाइम, वायरल हुई तस्वीर

Alia Bhatt and Sharvari Wagh Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच इन दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी झलक आलिया ने दिखाई है।

Alia Bhatt Post: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के अंतर्गत बन रही फिल्म अल्फा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अदाकारा शरवरी वाघ नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मूवी में दोनों जमकर एक्शन करने वाले हैं। बता दें कि आलिया और शरवरी इन दिनों कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर लगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। आइए नजर डालते हैं इस तस्वीर पर...

s (11)

आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ कश्मीर में चिल कर रहे हैं। इस फोटो में आलिया और शरवरी को साथ देख फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि फैंस का दिन बन गया है। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस शरवरी वाघ ने अपने इंस्टा पर स्टोरी लगाई है, जिसमें वो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थी। कश्मीर की इन वादियों में इन दोनों एक्ट्रेसेस को काफी मजा आ रहा है।

End of Feed