Khel Khel Mein के साथ खेल करेंगे Akshay Kumar, Sanjay B Jumaani की भविष्यवाणी, 'FLOPSTER से फिर बनेंगे SUPERSTAR

Akshay Kumar's Khel Khel Mein: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अच्छे दिन आने वाले हैं। कशास्त्री संजय बी जुमानी (Sanjay B Jumaani) ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया कि अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel-Khel Mein) ब्लॉकबस्टर साबित होगी। जानिए संजय ने ऐसा दावा क्यों किया है?

Akshay Kumar's Khel Khel Mein: साल 2022 से लेकर अब तक अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। इन 2 सालों में अक्षय कुमार ने केवल एक कमर्शियल हिट दी, जिसका नाम 'ओएमजी 2' है। कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी, जिससे निर्माताओं के साथ-साथ ऑडियंस को भी काफी उम्मीदें थीं। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अब अक्षय कुमार के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। दुनिया के एकमात्र अंकशास्त्री संजय बी जुमानी ने अक्षय कुमार को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार और उनकी फैमिली के लिए 3, 6 और 9 नंबर लकी है।

Akshay Kumar

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel-Khel Mein) 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। संजय बी जुमानी का मनना है कि अगर फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होती है तो यह एक बड़ी हिट साबित होगी। 15 नंबर को जोड़ने के बाद इसका मूलांक 6 आता है, जो अक्षय कुमार का लकी नंबर है। हालांकि यह फिल्म पहले सितम्बर में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसे मेकर्स ने 15 अगस्त के दिन पेश करने का फैसला किया है।

End of Feed