Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने 24 साल बाद मिलाया तब्बू संग हाथ, प्रियदर्शन के लिए फिर साथ आए धांसू कलाकार

Akshay-Tabu joining hand for Bhooth Bangla: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) को दर्शकों ने आखिरी बार फिल्म हेरा फेरी (Hera Pheri) में देखा था। इसको रिलीज हुए 24 साल होने वाले हैं लेकिन ये जोड़ी दोबारा पर्दे पर साथ नहीं आई है। दर्शकों का ये इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है क्योंकि अक्षय-तब्बू डायरेक्टर प्रियदर्शन की भूल बंगला (Bhooth Bangla) के लिए साथ आ रहे हैं।

Akshay-Tabu joining hand for Bhooth Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लम्बे समय से एक सफल फिल्म की तलाश में हैं, जिसके लिए उन्होंने अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक समय सफलता की गारंटी मानी जाती थी लेकिन लम्बे समय से ये दोनों साथ नहीं आए हैं लेकिन दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि इन्होंने फिल्म भूल बंगला के लिए हाथ मिलाया है। भूल बंगला (Bhooth Bangla) एक हॉरर कॉमेडी मूवी है, जिसमें अक्की के साथ-साथ परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूल बंगला में वामिका गब्बी का भी अहम किरदार होगा।

Akshay Kumar Tabu

पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि भूल बंगला की शानदार स्टारकास्ट में तब्बू की भी एंट्री हो गई है। सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है, 'तब्बू (Tabu) और अक्षय को दर्शकों ने आखिरी बार प्रियदर्शन की ही हेरा फेरी में देखा था। ये मूवी 2000 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ये जोड़ी कभी साथ दिखाई नहीं दी है। हाल ही में प्रियदर्शन ने तब्बू को फिल्म भूल बंगला की कहानी सुनाई और एक अच्छा रोल ऑफर किया। तब्बू को स्क्रिप्ट पसंद आई है और वो इसके लिए तैयार हो गई हैं। तब्बू एक दफा फिर से प्रियदर्शन के क्रेजी वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं।'

End of Feed