ओरी बॉलीवुड के उभरते हुए पार्टी एनिमल हैं, जिनके बिना आजकल कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती है। इंडस्ट्री के किसी भी बड़े कलाकार का नाम लीजिए, उसकी पार्टी में ओरी चार चांद लगाते जरूर दिखे होंगे। बॉलीवुड के स्टारकिड्स के साथ भी ओरी के बड़े ही अच्छे रिश्ते हैं। जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, सुहाना खान और अनन्या पांडे जैसी हीरोइन्स ओरी की बहुत अच्छी दोस्त हैं।
इस लिस्ट में अब अक्षय कुमार के साहबजादे आरव भाटिया का नाम भी जुड़ गया है। आरव भाटिया को हाल ही में ओरी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। ओरी और आरव की पार्टी पिक्स इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों के साथ न्यासा देवगन भी दिखाई दे रहे हैं। आप न्यासा, ओरी और आरव की वायरल होती पिक्स नीचे देख सकते हैं:
न्यासा और आरव को साथ में देखना चाहते हैं फिल्मीफैन्स
न्यासा देवगन और आरव भाटिया की तस्वीरें जब से इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, तब से फैंस इंटरनेट पर एक ही डिमांड कर रहे हैं कि इन दोनों को किसी फिल्म में साथ साइन किया जाए। अक्षय कुमार और अजय देवगन ने कई सारी फिल्में एक साथ की हैं और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। यही कारण है कि फैंस इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं।
लगातार हो रहा है स्टारकिड्स का डेब्यू
इंडस्ट्री में इन दिनों लगातार स्टारकिड्स का डेब्यू हो रहा है, जिस कड़ी में आरव और न्यासा का नाम भी फैंस जुड़ते हुए देखना चाहते हैं। फैंस का मानना है कि अगर ये दोनों स्टारकिड्स साथ में आएंगे तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाएगा। वैसे आपको न्यासा और आरव की जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
