Welcome 3 Promo: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम 3 का प्रोमो शेयर किया है। इस बार वेलकम 3 इन द जंगल है। फिल्म में बहुत बड़ी स्टार कास्ट है। प्रोमो वीडियो में मेकर्स ने वेलकम 3 की पूरी स्टारकास्ट से फैंस को मिलवाया है। फिल्म में पुराने और नए कई एक्टर्स नजर आएंगे। लंबे समय बाद साथ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक ही फिल्म में नजर आएंगे।
Welcome 3 (Credit Pic: Instagram)
फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, परेश रावल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सिंगर दलेर मेहंदी और मीका सिंह दिखाई देंगे।
देखें वेलकम 3 का नया प्रोमो
अक्षय ने फिल्म का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, खुद को और आप सबको एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज। अगर आपको पसंद आया को कहिए थैक्यू मैं बदले में कहूंगा वेलकम 3।
वेलकम 3 अगले साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म के प्रोमो में सभी कलाकार एक जैसी ही यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। सभी के हाथों में कोई न कोई हथियार है। सभी कलाकार साथ में वेलकम 3 का गाने नजर आते हैं। वीडियो में कुछ फनी सीन्स भी दिखाया गया है। वेलकम के पिछले दोनों पार्ट हिट हुए थे। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये वाला पार्ट सबसे ज्यादा सक्सेफुल होगा।
