'Housefull 5' के सेट पर आंख में चोट लगने के सवाल पर Akshay Kumar ने दिया रिएक्शन, बोले 'सब ठीक है...'

Akshay Kumar on His Eye Injury: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खबरें आई थीं कि फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में चोट लग गई थी। इन खबरों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार ने रिएक्शन देते कहा कि अब सब ठीक है।

Akshay Kumar on His Eye Injury: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई दिनों से अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) की शूटिंग में बिजी हैं। अभिनेता को लेकर खबर सामने आई थी कि शूटिंग करते हुए उनकी आंख में चोट गई है। इन खबरों के वायरल होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रिपोर्टर ने अक्षय कुमार ने आंख में चोट लगने पर सवाल किया तो अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। अक्षय कुमार ने कहा कि मैं तुम्हे देख सकता हूं।

Akshay Kumar on His Eye Injury

आंख में चोट लगने की खबरों पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय कुमार से उनकी आंख की चोट के बारे में सवाल किया गया। अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि सब ठीक है। रिपोर्टर द्वारा सवाल किए जाने पर भी अक्षय कुमार ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं तुम्हें देख सकता हूं।' जब यह खबर सामने आई थी तो अक्षय कुमार के फैन्स अभिनेता के लिए चिंतित हो गए थे।

End of Feed