'Son Of Sardaar 2' का ट्रेलर रिलीज होने से पहले Ajay Devgn ने शेयर किया धांसू पोस्टर, फैन्स का बढ़ा उत्साह

Ajay Devgn’s 'Son Of Sardaar 2': अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son Of Sardaar 2) के ट्रेलर का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। फैन्स की बेताबी को देखते हुए अब अजय देवगन (Ajay Devgn) ने ट्रेलर रिलीज होने से 2 दिन पहले एक नया पोस्टर साझा किया है।

Ajay Devgn’s 'Son Of Sardaar 2': बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने से दो दिन पहले अजय देवगन ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए नया पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर ने फैन्स को बेताबी को और बढ़ा दिया है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर जारी किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने मजेदार कैप्शन भी दिया है।

Ajay Devgn's Son Of Sardaar 2 Poster (Pic Credit: Instagram/ajaydevgn)

'सन ऑफ सरदार 2' का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का न्यू पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। अजय देवगन ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'पाजी! 2 दिन बाद 'इम्पॉसिबल' की भी लगेगी क्लास। सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर 11 जुलाई को आएगा। फिल्म सिनेमाघरों में 25 जुलाई को पहुंचेगी।'

End of Feed