अजय देवगन के भतीजे अमन और राशा ठडानी की डेब्यू फिल्म आजाद का पोस्टर आया सामने,जानें कब रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन के भतीजे अमन और राशा ठडानी बॉलीवुड में साथ में डेब्यू कर रहे हैं। दोनों अपनी डेब्यू फिल्म आजाद के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। मेकर्स ने हाल ही में आजाद का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

अजय देवगन (Ajay Devgn) के भतीजे अमन (Aaman) और रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी (Rasha Thadani) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अमन और राशा अभिषेक कपूर की रोमांटिक मूवी से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में उनकी फिल्म 'आजाद' का पोस्टर रिलीज कर दिया है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नाम की अनाउसमेंट कर दी है। एक दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का अनटाइटल्ड पोस्टर शेयर किया था। अब फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, कहानी यारी की। कहानी वफादारी की। कहानी आजादी की। इस दिवाली आजादी का टीजर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने Singham Again के 7 मिनट से ज्यादा के फुटेज पर चलाई कैंची, करीना और रणवीर के कुछ सीन्स में की बदलाव की मांग

Aaman Devgn-Rasha Thadani

Aaman Devgn and Rasha Thadani (credit Pic:Instagram)

अजय ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म कब रिलीज होगी। इसका भी खुलासा कर दिया है। राशा और अमन की फिल्म अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अमन और राशा ने अपनी डेब्यू फिल्म के लिए खूब मेहनत की है।

End of Feed