'डर का माहौल होने वाला है...' Ajay Devgn ने शुरू की हॉरर मूवी की शूटिंग

Ajay Devgn New Film: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ के बाद अब एक्टर की नई हॉरर फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में उनका नया अंदाज देखने मिलेगा।

Ajay Devgn New Film: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) हाल ही में फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने ठीक-ठाक कमाई की। वहीं, अजय देवगन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) भी शामिल है। इसी बीच एक्टर की एक और फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अजय देवगन जल्द ही एक हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Mirzapur Advance Booking Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बम-बम करेगी मिर्जापुर... बेच चुकी है 30 हजार टिकिट)

Ajay Devgn New Film

अजय देवगन की नई मूवी का ऐलान (pic credit-instagram)

अजय देवगन की नई मूवी का ऐलान

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों एक नई और बड़ी हॉरर थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिलहाल फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और इसका निर्देशन रोहित जुगराज करेंगे। फिल्म दर्शकों को रहस्य, डर और सस्पेंस से भरी एक बिल्कुल नई दुनिया में लेकर जाने का वादा करती है। इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। अजय देवगन ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर दी है।

End of Feed