Bholaa Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू, संजय मिश्रा, दीपक दोबरियाल, विनीत कुमार और गजराज राव लीड रोल में हैं। ये तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। अजय बॉक्स ऑफिस पर द्दश्यम 2 के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। फिल्म में जबदरस्त एक्शन सीन्स है। अजय ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
bholaa box office collection (credit pic: instagram)
फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स है जिसे देखकर दर्शकों के होश उड़ने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा रहा है। लोगों का कहना है कि भोला में दमदार एक्शन सीन्स है। फिल्म को 3 डी में भी रिलीज किया गया है।
ओपनिंग डे पर होगी इतने करोड़ की कमाई
भोला के साथ आज साउथ सुपर स्टार नानी की दसरा भी रिलीज हुई। दसरा एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म है। इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोला अपने फर्स्ट डे पर 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अजय की भोला रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मैक्कार को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।
अजय देवगन की भोला वन मैन आर्मी की कहानी है। भोला से पहले एक्टर ने चार फिल्मों का निर्देशन किया है। एक्टर ने साल 2008 में यू, मी और हम, साल 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 थी। अजय देवगन की फिल्म द्दश्यम 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 15. 38 करोड़ का बिजनेस किया था। द्दश्यम 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। क्या भोला द्दश्यम 2 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी। वहीं, वर्क फ्रंंट की बात करें तो अजय के पास कई पाइप लाइन में हैं।
