बेटी आराध्या बच्चन संग मुंबई से रवाना हुईं Aishwarya Rai, लोगों ने फिर बनाई बातें, कहा- 'अभिषेक को भी साथ ले जाते..'

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया है। दोनों ब्लैक कलर की आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए दिख रहे हैं। जिसके बाद फैंस एक बार फिर अभिषेक बच्चन के नजर न आने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Aishwarya Rai and Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपनी फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस इस साल अपनी पर्सनल लाइफ के चक्कर में खूब सुर्खियों में बनी हुई है। ऐश्वर्या राय, अपनी पब्लिक अपीयरेंस के दौरान चेहरे पर जो मुस्कान रखती हैं, उसपर हर कोई फिदा हो जाता है। हाल ही में वह अपनी बेटी के स्कूल के एनुअल फंक्शन में भी नजर आई हैं। इस एनुअल फंक्शन में वह अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ दिखी हैं। जिसके बाद बच्चन परिवार के साथ उनकी अनबन की खबरें अब ठंडी पड़ती नजर आ रही हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अफवाहों पर भी रोक लग गई है। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

Aishwarya and Aaradhya spotted together

Aishwarya and Aaradhya spotted together

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं ऐश्वर्या-आराध्या

जिसके बाद अब एक बार फिर, उन्हें अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। मां-बेटी की जोड़ी ने मैचिंग ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी हुई है, दोनों के चेहरों पर ही एक प्यारी सी स्माइल है। वीडियो में, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ काफी खूबसूरत दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर पैपराजी ने दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या दोनों ही, न्यू ईयर और क्रिसमस की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं। फैंस को भी मां और बेटी का ये तरीका खूब पसंद आ रहा है।

End of Feed