Sunny Deol Removed Glasses At Airport: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। सनी देओल से पहले भी कई एक्टर्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस समय एयरपोर्ट पर 15 अगस्त की वजह से सिक्यूरिटी टाइट और सरकार कोई भी लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। एयरपोर्ट पर एंट्री करते वक्त सनी देओल काफी खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान एंट्री करने के पहले सनी देओल को एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी ने रोका और चेकिंग के लिए उनका चश्मा उतरवाया।
मुंबई एयरपोर्ट पर चश्मा उतारते हुए सनी देओल का ये वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान अभिनेता को ब्लैक बकेट हैट के साथ कूल में देखा गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी देओल ने भी एयरपोर्ट पर सिक्यूरिटी के साथ कॉर्पोरेट किया। सनी देओल को ऐसा करते देखने के बाद लोग उनकी कमेंट्स में तारीफ कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल के पास इस समय एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं। बीते कई दिनों से सनी पाजी फिल्म 'लाहौर 1947' की शूटिंग में बिजी हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही यह मूवी आमिर खान के बैनर तले बनाई जा रही है। इसके बाद सनी देओल ने फिल्म 'सफर' की शूटिंग पूरी कर ली है। सनी देओल की इस मूवी में सलमान खान का कैमियो होगा। वहीं दूसरी ओर एक साउथ डायरेक्टर गोपिचंद ने भी सनी देओल के साथ एक धांसू फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
