Aditya Roy Kapoor ने पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने पर चुप्पी तोड़ी, बोले-कौन क्या सोचता है इससे कोई...

आदित्य रॉय कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को हर चीज में अपनी राय देनी है। मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि अपनी लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर बात करूं।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वह अपनी पर्सनल लाइफ को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर पॉजिटिव और निगेटिव दोनों तरह की बात होती है इसलिए मैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई कमेंट नहीं करता हूं।

एक्टर ने कहा कि मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लोगोंं से दूर रखा है क्योंकि मुझे ऐसा ही पसंद है। मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि लोगों के बीच में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करनी चाहिए। मैं अपनी चीजें अपने तक ही रखना पसंद करता हूं। एक्टर ने आगे कहा, मैं क्यूं अपनी लाइफ का जरूरी समय इन सबमें बर्बाद करूं जहां मुझे पता है कि ये सब लोगों के लिए खेल है। लोगों को हर बात पर कोई ना कोई राय देनी है।

End of Feed