Kangana Ranaut से ब्रेकअप सालों बाद अध्ययन सुमन ने लिया शादी का फैसला, कहा- 'मैं अतीत को भूल चुका हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2024, 06:29 PM IST

Adhyayan Suman on Breakup With Kangana Ranaut: अध्ययन सुमन ने कई साल बाद कंगना रनौत संग ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया है। अध्ययन सुमन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Adhyayan Suman on Breakup With Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कंगना रनौत साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। कंगना रनौत की उम्मीदवारी का ऐलान होने के बाद से एक्ट्रेस के बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। चुनाव के साथ-साथ एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा हो रही हैं। शेखर सुमन के बाद अब उनके बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत संग अफेयर पर कई साल बाद चुप्पी तोड़ी है।

Adhyayan Suman on Breakup With Kangana Ranaut

Instagram

अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत संग अफेयर पर कही ये बात

बॉलीवुड स्टार अध्ययन सुमन डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से फिल्मी दुनिया में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। अध्ययन सुमन इस सीरीज का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अध्ययन सुमन अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अध्ययन सुमन ने अभी हाल में कंगना रनौत संग अफेयर और ब्रेकअप अपनी बात रखी है। सिद्धार्थ कन्नन से की गई बातचीत के दौरान अध्ययन सुमन ने कहा कि उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता जिसके बारे में आप पूछ रहे हैं। मैं अपना अतीती भूल चुका हूं। लाइफ बहुत आगे बढ़ गई है। तब मैं 20 का था और मैं 36 का हो गया हूं।' इसके अलावा अध्ययन सुमन ने अपनी शादी को लेकर भी बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने ने कहा कि वो 2 साल में शादी करने वाले हैं।

End of Feed