फराह खान (Farah Khan) और साजिद खान (Sajid Khan) की मां मेनका ईरानी (Meneka Irani) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। कोरियोग्राफर के घर पर बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के तमाम सितारे पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी, ऋतिक रोशन से लेकर अभिषेक बच्चन तक का नाम शामिल है। अभिषेक फराह के घर पर अपनी बहन श्वेता नंनदा और भतीजे अगस्त्य नंदा के साथ पहुंचे। फराह के घर के बाहर तीनों को साथ में स्पॉट किया गया। अभिषेक के साथ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं। अभिषेक व्हाइट कुर्ते पयजामे में नजर आए।
abhishek and Shweta at farah house (credit pic: Instagram)
फराह खान के घर पहुंचे अभिषेक बच्चन
अभिषेक से पहले शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे थे। शाहरुख ने जाने से पहले फराह को गले लगाया और उनकी हिम्मत बढ़ाई। फराह और शाहरुख का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी अपनी मां पिंकी के साथ फराह के घर पहुंचे थे।
लंबे समय से बीमार थीं फराह की मां
कोरियोग्राफर की मां लंबे समय से बीमार थी। कुछ समय पहले ही उनकी कई सर्जरी हुई थी। फराह ने खुद इस बात का खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर किया था। फराह ने चंद दिनों पहले अपनी मां के जन्मदिन पर इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि हम सभी अपने मां को हल्के में लेते हैं, मैं तो सबसे ज्यादा। फराह अपनी मां के बहुत क्लोज थीं। वो अभी तक उनका ख्याल रख रही थीं। फराह की मां मेनका चाइल्ड आर्टिस्ट डेजी और हनी ईरानी की कजिन थीं। उनका बॉलीवुड करियर काफी छोटा रहा है। मेनका ने साल 1963 में फिल्म बचपन से अपना करियर शुरू किया था जिसमें सलीम खान भी थे। उन्होंने फिल्म निर्माता कामरान से शादी की थी।
