झूठी हैं aish-Abhishek के बीच लड़ाई की खबरें, Anant-Radhika की शादी एक सोफे के आसपास वक़्त बिताते नजर आये दोनों

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अमिताभ बच्चन परिवार के साथ नजर आए थे। परिवार के साथ ऐश्वर्या राय नजर नहीं आई थी। तस्वीरों के वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में कुछ भी ठीक नहीं है। लेकिन ये खबर झूठी निकली है।

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की शीदी में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। अनंत राधिका की शादी में अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए थे। लेकिन परिवार के साथ बहूरानी ऐश्वर्या राय नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने शादी में अपनी बेटी अराध्या के साथ पोज दिया था। इसके बाद से कयास लगाया जा रहा था कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही है। अब ऐश्वर्या और अभिषेक की इनसाइड तस्वीर सामने आई है।

फोटो में अभिषेक के बगल में उनकी बेटी अराध्या और ऐश्वर्या खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो ने साबित कर दिया है अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में सब ठीक है। दोनों के बीच में कोई लड़ाई नहीं है। एक यूजर ने कहा, बच्चन परिवार में सब ठीक है। दूसरे यूजर ने लिखा, चलो अच्छा है दोनों साथ है। तीसरे यूजर ने लिखा, अभिषेक -ऐश्वर्या की जोड़ी कमाल है।

End of Feed