'गोमांस खाने वाले को राम मंदिर उद्घाटन में बुलाया', अभिजीत भट्टाचार्य ने साधा रणबीर कपूर पर निशाना

Abhijeet Bhattacharya Comment on Ranbir Kapoor: गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने रणबीर कपूर पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि गोमांस खाने वाले एक्टर को राम मंदिर उद्घाटन में बुलाया गया था। इस बयान पर अब विवाद खड़ा हो गया है।

Abhijeet Bhattacharya Comment on Ranbir Kapoor: गायक अभिजीत भट्टाचार्य( Abhijeet Bhattacharya) ने हाल ही में रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) पर बयान दिया है। उन्होंने रणबीर कपूर के राम मंदिर उद्घाटन पर जाने के विषय में नाराजगी जताई है। इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने कहा कि रणबीर कपूर को वहां नहीं बुलाना चाहिए थे। अभिजीत के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। रणबीर कपूर के फैंस इसके खिलाफ आ गए हैं और अभिजीत भट्टाचार्य के इस बयान पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Abhijeet Bhattacharya Comment on Ranbir Kapoor

बॉलीवुड ठिकाना को दिए गए एक हालिया इंटरव्यू में गायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो एक ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित किया गया जो गोमांस खाता है, और आप गौ माता की पूजा कर रहे हैं।" अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना सहित कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। हालांकि, अभिजीत द्वारा रणबीर कपूर पर ऐसी टिप्पणी करने पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

End of Feed