Abhijeet Bhattacharya on AR Rahman: कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की है। उन्होंने सिर्फ एक गाने, 'ऐ नाजनीन सुनो ना' पर साथ में काम किया था। जिसको लेकर बात करते हुए अभिजीत ने कहा कि रहमान रिकॉर्डिंग में देरी करते रहे, और आखिर तक स्टूडियो में मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने रहमान की अजीब समय पर काम करने की बात का भी खुलासा किया और कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर इस तरह की चीजों को करना सही नहीं लगता है। यहां अभिजीत के बयान पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- बीते 6 सालों में Sajid Khan को कई बार आया था आत्महत्या करने का ख्याल, दर्द बयां करते हुए कहा, 'मीटू के आरोपों ने मुझे...'
Abhijeet Bhattacharya on AR Rahman
एआर रहमार संग काम करने पर क्या बोले अभिजीत?
बॉलीवुड ठिकाना के साथ एक इंटरव्यू में, सिंगर से पूछा गया कि उन्होंने रहमान के साथ केवल एक बार ही काम क्यों किया है। उन्होंने कहा, 'उस दौरान मेरे पास सभी बड़े सिंगर के फोन आ रहे थे। अनु मलिक लाइन पर होंगे, और फिर आनंद-मिलिंद फोन करेंगे, और फिर जतिन-ललित फोन करेंगे। मैं हर समय डबिंग में व्यस्त रहता था। मैं (रहमान से मिलने) गया और होटल में इंतजार करता रह गया।
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने फैसला किया कि मैं इंतजार नहीं कर सकता और हम सुबह रिकॉर्ड कर सकते हैं। रात 2 बजे मुझे एक कॉल आती है जिसमें मुझे स्टूडियो में बुलाया जाता है। क्या मैं पागल हूँ? मैंने कहा कि मैं सो रहा था। मैं सुबह गया, लेकिन वह वहां नहीं थे। उन्हें सही समय पर काम करने की आदत नहीं है। मैं व्यवस्थित तरीके से काम करता हूं।' अब, क्रिएटिवीट के नाम पर, यदि आप कहते हैं कि आप सुबह 3:33 बजे रिकॉर्ड करेंगे, तो मुझे यह समझ नहीं आया।'
