Aashiqui 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी बायोपिक फिल्म चंदू चैंपियन की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर सिंह ने किया है। चंदू चैंपियन के बाद एक्टर आशिकी 3 पर काम शुरू करेंगे। आशिकी 3 को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म में कार्तिक के अपॉजिट कौन नजर आएगा। इसका खुलासा नहीं हुआ है। पिछले दिनों कन्नड़ एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा का नाम सामने आया था। आकांक्षा के बाद अब इस लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी जुड़ गया है।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan (credit pic: instagram)
अनुराग बसु चाहते हैं कि कार्तिक और सारा साथ में स्क्रीन शेयर करें। फिल्ममेकर को अनुराग के टैलेंट पर पूरा भरोसा है। दोनों ने साथ में लव आजकल में काम किया था।
आशिकी 3 में नजर आएंगी सारा अली खान
सारा और कार्तिक की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस दोनों को साथ में देखने के लिए बेकरार रहते हैं। वहीं, भट्ट फैमिली आशिकी 3 से जुड़ी सभी डिटेल्स को सीक्रेट रखना चाहते हैं। अभी तक लीड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
कार्तिक और सारा हाल ही में गदर 2 की सक्सेस पार्टी में नजर आए थे। दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दी। कार्तिक और सारा ने पार्टी से निकलने के बाद एक- दूसरे को गले लगाया। पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। सारा और कार्तिक ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। कॉफी विद करण पर करण जौहर ने दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
