सलमान खान के साथ 'Andaz Apna Apna 2' करेंगे Aamir Khan, पुष्टि करते हुए कहा, 'स्क्रिप्ट पर काम जारी...'

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। इस दौरान आमिर खान ने यह भी बताया कि वो सलमान खान के साथ फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' (Andaz Apna Apna 2) जरुर करेंगे। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है।

Aamir Khan on Andaz Apna Apna 2: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इस समय कर कारणों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने मीडिया से सामने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो इस समय गौरी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पर्सनल लाइफ के साथ-साथ आमिर खान ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई खुलासे किए। आमिर खान ने यह भी पुष्टि कर दी हैं कि सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'अंदाज अपना-अपना 2' (Andaz Apna Apna 2) पर भी काम शुरू कर दिया गया है। आमिर खान की 'अंदाज अपना-अपना' साल 1994 में रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

Salman Khan and Aamir Khan

'अंदाज अपना-अपना 2' की स्क्रिप्ट पर काम हुआ शुरू

आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए 'अंदाज अपना-अपना' के सीक्वल को कन्फर्म कर दिया है। अभिनेता ने कहा, 'हम सभी को 'अंदाज अपना अपना 2' का इंतजार है। राजकुमार संतोषी ने हुने इसकी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए बोल दिया है। जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी तो मैं और सलमान खान जरुर इस फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। मुझे लगता है कि दर्शकों को 'अंदाज अपना अपना 2' देखना पसंद आएगा... राज जी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।'

End of Feed