रोमांटिक फिल्मों करने पर Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'अगर मेरी उम्र मुझे...'

Aamir Khan on Doing Romantic Movies: हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान मीडिया ने आमिर खान से रोमांटिक फिल्में करने को लेकर सवाल किया। आमिर खान ने बताया कि उन्हें इस तरह फिल्में करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन उनकी उम्र में यह करना थोड़ा अनकॉमन होने वाला है।

Aamir Khan on Doing Romantic Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) सब्जेक्ट बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाने-जाते हैं। आमिर खान को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जिसे बनाने में उन्होंने खूब मेहनत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। फिल्म के फ्लॉप होने से निर्माताओं को बड़ा नुकसान हुआ था। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होते ही आमिर खान ने थोड़े समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया था। मीडिया से बात करते हुए जब आमिर खान से फिर से रोमांटिक फिल्में करने के बारे में पूछा गया तो अभिनेता ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

Aamir Khan

एक कॉन्क्लेव में मीडिया ने आमिर खान से फिर से रोमांटिक फिल्में करने के बारे में पूछा। इस सवाल का जवाब देते हुए आमिर खान ने कहा, 'अगर कोई रोमांटिक फिल्म है तो मैं जरूर कर सकता हूं। मेरी उम्र में ऑनस्क्रीन रोमांस थोड़ा अजीब होगा। अगर मैं किरदार में फिट बैठता हूं और कहानी है तो क्यों नहीं?' आमिर खान ने अपने इस जवाब से यह बता दिया है कि आने वाले दिनों में उन्हें रोमांटिक फिल्में करने में कोई दिक्कत नहीं है।

End of Feed