'Mahabharat': इस महीने से काम शुरू कर देंगे आमिर खान, एक्टर्स की कास्टिंग को लेकर कही ये बात

Aamir Khan on Mahabharat: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून को रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी की सफलता को देखने के बाद अब आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' को शुरू करने के बारे में बड़ा खुलासा कर दिया है।

Aamir Khan on Mahabharat: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। आर. एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी 'सितारे जमीन पर' ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। 'सितारे जमीन पर' अब तक 148 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस मूवी की सक्सेस के बाद अब आमिर खान ने अपकमिंग ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभरत' को बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने कन्फर्म कर दिया है कि 'महाभारत' (Mahabharat) प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं।

Aamir Khan on Mahabharat

स्क्रीन के साथ बात करते हुए आमिर खान ने कहा, 'अब मैं अगस्त के महीने से 'महाभारत' पर काम शुरू करने जा रहा हूं। इस समय एक के बाद एक कई फिल्में हैं। इसलिए मैं आपको बता नहीं पाऊंगा कि महाभारत एक फिल्म होगी। यह बात सभी जानते हैं कि महाभारत बनाना इतना आसान नहीं होगा। यह एक ऐसी कहानी है, जो मेरे खून में है। इस बारे में कोई कुछ नहीं कर सकता है। मुझे यह बतानी पड़ेगी। इसलिए मैं इसपर काम शुरू कर रहा हूं।'

End of Feed