Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने का Aamir Khan ने बताया असली कारण, बोले 'मेरी एक्टिंग की वजह से...'

Aamir Khan on Failure of Laal Singh Chaddha: लगभग 2 साल पहले बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। आमिर खान ने इतने लंबे समय के बाद फिल्म के फ्लॉप होने का असली कारण बताया है।

Aamir Khan on Failure of Laal Singh Chaddha: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को रिलीज हुए लगभग दो साल हो गए हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स लीड रोल में नजर आए थे। 'फॉरेस्ट गंप' को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि इसके रीमेक को भी ऑडियंस पसंद करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को बनाने में लगभग 1 साल से ज्यादा का समय लिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आमिर खान ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का असली कारण बताया है।

Aamir Khan on Laal Singh Chaddha

'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का आमिर खान ने बताया कारण

कई फिल्म क्रिटिक्स ने 'लाल सिंह चड्ढा' को पॉजिटिव रिव्यू दिए थे। हालांकि ऑडियंस की ओर से इस फिल्म को प्यार भी नहीं मिला। कई लोगों को आमिर खान की एक्टिंग भी फिल्म में खास पसंद नहीं आई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने पर आमिर खान को भी बड़ा झटका लगा था। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने एक्टिंग तक छोड़ने का फैसला कर लिया था। 2 सालों के बाद आमिर खान ने बताया कि क्यों लाल सिंह फ्लॉप हुई।

End of Feed