एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की सगाई की फोटो पर Tara Sutaria ने किया कमेंट, रेडिट यूजर ने किया दावा

आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। आदर ने रोमांटिक अंदाज में अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया है। एक्टर ने गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो पर आदर की एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने भी कमेंट किया है। तारा के पोस्ट को आदर ने लाइक किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर आदर जैन (Aadar Jain) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) से सगाई कर ली है। आदर ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर की फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने रिएक्ट किया है। हर कोई कपल को सगाई की ढरे सारी बधाई दे रहे हैं। रेडिट पर एक यूजर ने दावा किया है कि तारा सुतारिया ने आदर के पोस्ट पर कमेंट किया है और इस पोस्ट को आदर ने लाइक किया है। आदर के पोस्ट लाइफ करने के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- Akshay Kumar की स्काई फोर्स की पोस्टपोन हुई डेट, मेकर्स अगले साल इस दिन रिलीज करेंगे फिल्म!

aadar jain

Aadar Jain and Tara Sutaria (credit Pic: Instagram)

पोस्ट में कहा गया कि आदर का तारा को पोस्ट लाइक करना पागलपन है। मैं समझ नहीं पाया। क्या ये किसी तरह की गलती है। मुझे ये बहुत ही मजाकियां लगा। एक यूजर ने लिखा, आदर खुद को फनी दिखाना चाहता होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, आदर ने अपनी सोशल मीडिया टीम को कहा होगा कि सबके पोस्ट को लाइक करो। तीसरे यूजर ने लिखा, कोई नहीं कल न्यूज में इसका भी क्लेरिफिकेशन आ जाएगा।

End of Feed