जिस रास्ते से गुजरी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा वो बना ‘श्रीदेवी कपूर चौक’, उद्घाटन वीडियो देख फैंस ने कहा-'Janhvi कहां हैं?'

Sridevi Kapoor Chowk: एक्ट्रेस की याद में मुंबई के लोखंडवाला के एक जंक्शन को ‘श्रीदेवी कपूर चौक’ का नाम दिया गया है। बता दें ये चौक श्रीदेवी के लिए बहुत ही खास था। जब एक्ट्रेस इस दुनिया में थी तो वो इस चौक पर रोज वॉक करने जाती थी वही उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को भी इसी चौक से ले जाया गया था।

Sridevi Kapoor Chowk: दिवगंत एक्ट्रेस श्रीदेवी बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की भी बेस्ट एक्ट्रेस में से एक थी। सभी उनकी शानदार एक्टिंग के दीवाने थे, लेकिन 24 फरवरी 2018 के दिन एक्ट्रेस ने सभी को अलविदा कह दिया। अब एक्ट्रेस की याद में मुंबई के लोखंडवाला के एक जंक्शन को ‘श्रीदेवी कपूर चौक’ का नाम दिया गया है। बता दें ये चौक श्रीदेवी के लिए बहुत ही खास था। जब एक्ट्रेस इस दुनिया में थी तो वो इस चौक पर रोज वॉक करने जाती थी वही उनके निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा को भी इसी चौक से ले जाया गया था।

Sridevi

Sridevi

बता दें मुंबई के लोखंडवाला के ही ग्रीन एकर्स टावर में श्रीदेवी का घर था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रीदेवी कपूर चौक का उद्घाटन किया जा रहा है। इस दौरान बोनी कपूर और एक्ट्रेस की छोटी बेटी खुशी कपूर और एक्ट्रेस शबाना आजमी मौजूद थी। वही फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि एक्ट्रेस की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर इस दौरान क्यों मौजूद नहीं थी।

End of Feed