LIVE
72 Hoorain Movie Review Live Updates: 72 हूरें में आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा ने जीता दर्शकों का दिल, क्या बॉक्स ऑफिस पर चलेगा जादू
Bahattar Hoorain Movie Review, 72 Hoorain Movie Review & Rating Live Updates: आतंकवाद पर बनी फिल्म 72 हूरें आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। फिल्म पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में है। फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकवादी युवाओं को किस तरह से बरगलाते हैं और धर्म के नाम पर उनका ब्रेन वॉश करते हैं। 5 जुलाई को फिल्म जेएनयू में दिखाई गई थी। 72 हूरें से पहले द केरल स्टोरी में इस तरह की कहानी को दिखाई गई थी। फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। कई लोगों का कहना है कि ये एक प्रोपेगैंडा फिल्म है।
JUL 07, 2023 13:16 IST
72 हूरें की कहानी आई दर्शकों को पसंद
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार 72 हूरें को लेकर रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई है।
JUL 07, 2023 12:21 IST
आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा ने जीता दिला
आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा ने 72 हूरें में दमदार परफॉर्मेंस दिया है। दोनों की एक्टिंग की क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक सराहाना कर रहे हैं।
JUL 07, 2023 11:29 IST
क्रिटिक्स ने 72 हूरें को बताया 'निराशाजनक'
72 हूरें को लेकर विवाद बना हुआ है। फिल्म में आंतकवाद जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। फिल्म देखने के बाद क्रिटिक्स ने अपना रिव्यू दे दिया है। ज्यादातर क्रिटिक्स ने फिल्म को निराशाजनक बताया है।
JUL 07, 2023 10:54 IST
विद्या बालन की नीयत से क्लैश होगी 72 हूरें
आज 72 हूरें के साथ विद्या बालन की फिल्म नीयत भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नीयत एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाएगी।
JUL 07, 2023 10:25 IST
72 हूरें को ज्यादा स्क्रीन नहीं मिलने से निराश दर्शक
ट्विटर पर फैंस नारजगी जता रहे हैं कि फिल्म को ज्यादा सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन नहीं मिले है। इतना ही नहीं ऑनलाइन भी ज्यादा थिएटर्स में फिल्म की टिकटे नहीं दिख रही है।
JUL 07, 2023 09:43 IST
Box Office Prediction 72 हूरें
रिपोर्ट्स के अनुसार 72 हूरें बॉक्स ऑफिस पर 10 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। ये प्रीडक्शन कितनी सही होगी। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
JUL 07, 2023 09:17 IST
फैंस का कहना है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है
सोशल मीडिया पर यूजर्स 72 हूरें को लेकर काफी एक्साइटेड है। लोगों का कहना है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। मेकर्स को फैंस के रिएक्शन्स का बेसब्री से इंतजार है।
JUL 07, 2023 08:50 IST
क्या 72 हूरें को मिलेगी बड़ी ओपनिंग
संजय पूरण सिंह की फिल्म 72 हूरें को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स रिलीज के लिए नहीं मिली है। ऐसे में नहीं लगता है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी ओपनिंग मिलेगी। इसके अलावा जनता के मूड पर निर्भर करता है।
JUL 07, 2023 08:39 IST
क्या कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी को बीट करेगी फिल्म
72 हूरें को सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा स्क्रीन्स नहीं मिले है। ऐसे में बहुत कम उम्मीद है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पार कर सकती है।
JUL 07, 2023 08:34 IST
सोशल मीडिया पर बना हुआ बज
72 हूरें को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
JUL 07, 2023 08:33 IST
जेएनयू में रिलीज हुई थी फिल्म
फिल्म के निर्देशक संजय पूरण सिंह चौहान ने 5 जुलाई को जेएनयू में 72 हूरें को रिलीज किया था।
JUL 07, 2023 08:31 IST
आतंकवाद पर भयानक सच दिखाती है 72 हूरें
72 हूरें में आतंकवाद का घिनौना सच दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दो युवाओं की है जो कट्टरपंथी की बातों में आकर सुसाइड बॉम्बर्स बन जाते हैं। लेकिन उन्हें बाद में अपनी गलती का पछतावा होती है। किस तरह से धर्म के नाम पर उन्हें बरगलाया जाता है। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की पूरी कहानी है। मेकर्स का कहना है फिल्म में किसी विशेष धर्म के बारे में नहीं दिखाया गया है।
JUL 07, 2023 08:27 IST
72 हूरें को लेकर हुआ था विवाद
72 हूरें के ट्रेलर रिलीज के दौरान विवाद हुआ था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 72 हूरें के ट्रेलर को रिलीज होने से रोक दिया था। हालांकि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने की इजाजत दे दी थी। CBFC का कहना था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
