69th Filmfare Awards 2024 Winners List: टेक्निकल कैटीगरी में 'जवान'और 'सैम बहादुर' ने बजाया डंका, देखें- विनर्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2024, 01:14 PM IST

69th Filmfare Awards 2024 Winners List: 27 जनवरी को फिल्मफेयर टेक्निकल अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात में हुआ। आज 28 जनवरी को मेन इवेंट है। फैंस फिल्मफेयर के मेगा इवेंट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने टेक्निकल कैटेगरी में डंका बजाया। यहां पढ़ें विनर्स के बारे में।

69th Filmfare Awards 2024 Winners List: 69वां फिल्मफेयर टेक्निकल अवॉर्ड फंक्शन कल यानी 27 जनवरी को गुजरात में आयोजित हुआ था। इस इवेंट में करण जौहर, नुसरत बरुचा, जाह्नवी कपूर, आयुष्मान खुराना समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। फिल्मफेयर टेक्निकल अवॉर्ड सेरेमनी को अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने होस्ट किया है। इवेंट में टेक्निकल टीम को सम्मानित किया गया। पहली बार फिल्मफेयर दो दिन तक हो रहा है। आज मेन इवेंट है। इस इवेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। आइए पहले बिना देर किए टेक्निकल अवॉर्ड के विनर के बारे में जानते हैं।

filmfare awards 2024

Filmfare Awards 2024 (credit pic: instagram)

Check 69th Filmfare Awards 2024 Winners Complete List

बेस्ट साउंड डिजाइनरसैम बहादुर के लिए कुणाल शर्मा और एनिमल के लिए सिंक सिनेमा
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर एनिमल के लिए हर्षवर्द्धन रामेश्वर
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सैम बहादुर के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे
बेस्ट वीएफएक्सजवान के लिए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट
बेस्ट एडिटिंग12वीं फेल के लिए जसकुंवर सिंह कोहली और विधु विनोद चोपड़ा
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनसैम बहादुर के लिए सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर
बेस्ट सिनेमैटोग्राफरथ्री ऑफ अस के लिए अविनाश अरुण धावरे
बेस्ट कोरियोग्राफीव्हाट झुमका के लिए गणेश आचार्य (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट एक्शन जवान के लिए स्पाइरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्फाकडी और सुनील रोड्रिग्स

End of Feed