69th Filmfare Awards 2024: बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड फंक्शन में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards) को बीती रात 28 जनवरी 2024 को गुजरात में आयोजित किया गया है। इस बीच बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) तक कई एक्टर्स को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के हाथ लग गया है। रणबीर कपूर को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल के लिए यह अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद राहा कपूर के पापा की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। इसी के साथ ही कपूर परिवार में एक और अवॉर्ड आ गया है। फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी आलिया भट्ट ने अपने नाम कर लिया है।
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wins Best Actor Filmfare Awards 2024
यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan संग 'Fighter 2' बनाने पर Siddharth Anand ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'हम इस फिल्म को फ्रेंचाइजी...'
आलिया को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए यह फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। जिसके बाद अब फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड एक ही घर में चला गया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
'सुनाई दे रहा है, बहरा नहीं हूं'
फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रिसीव करते हुए रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल के फेमस डायलॉग को बोलते नजर आए हैं। जिसमें वह कहते हैं, 'सुनाई दे रहा है मुझे बहरा नहीं हूं'। इसी के साथ ही बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने पर आलिया भट्ट भी काफी खुश नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस दोनों को डिजर्विंग विनर बता रहे हैं।
