12th Fail Box Office Day 19: Tiger 3 के आगे नहीं टेके विक्रांत मैसी ने घुटने, 35 करोड़ के पास पहुंचा कलेक्शन

12th Fail Box Office Day 19: विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल रिलीज के 19वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने अब तक कितने करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

12th Fail Box Office Day 19: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म 12th फेल लोगों के दिलों को छू रही है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है, जिससे मेकर्स को काफी फायदा हो रहा है। वीकेंड पर फिल्म को काफी प्रॉफिट हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

12th Fail Box Office Day 19

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12th फेल' (12th Fail) मंगलवार को ताबतोड़ कमाई की है। रिलीज के 19वें दिन फिल्म ने 1.70 करोड़ की कमाई कर सभी के होश उड़ा दिए हैं। फिल्म का अब टोटल कलेक्शन 34.65 करोड़ रूपए हो गया है। ऐसे में पहले लगने लगा था की फिल्म टाइगर 3 के सामने टिक नहीं पाएगी लेकिन कमाई देख ये गलत साबित हो गया है। इसी के साथ हिंदी फिल्म में कमाई अच्छी देख मेकर्स ने तीन और भाषाओ में रिलीज किया गया, जिसमें कमाई कुछ खराब रही।

End of Feed