Vijay Khare Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर खलनायक विजय खरे का हुआ निधन, सुबह 4 बजे ली आखिरी सांस

Vijay Khare Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस खलनायक विजय खरे का निधन हो गया है। आज सुबह 4 बजे उन्होंने बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। सोशल मीडिया पर भी अब विजय खरे के निधन की खबरें वायरल हो रही हैं। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Vijay Khare Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विजय खरे (Vijay Khare) का निधन हो गया है। फिल्मों में विलेन का रोल निभाने के लिए मशहूर विजय खरे ने आज सुबह 4 बजे को बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। रईसजादा (1976), गंगा किनारे मोरा गांव (1983) और हमरा से बियाह करबा (2003) से नाम कमाने वाले विजय खरे अपनी दमदार एक्टिंग के लिए हमेशा के लिए फैंस के दिलों में अमर हो चुके हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार विजय खरे बीते कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहे थे। सदी के मशहूर खलनायक का ईलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी तबीयर स्थिर बनी हुई थी। जिसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद आज उन्होंने जिंदगी से हार मान ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।

Vijay Khare Death

यह खबर अपडेट हो रही है...

End of Feed