Times Music Bhojpuri launch first bhojpuri track : टाइम्स म्यूजिक ने भोजपुरी (Times Music Bhojpuri) संगीत में अपनी धमाकेदार एंट्री की है।हाल ही में टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने 9 जून को अपने चैनल लॉंचिंग पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह(Pawan Singh) का लेटेस्ट ट्रैक 'ओढ़नी हटा के' लॉन्च किया है। यह गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर छा गया। इसमें पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शालू सिंह भी नज़र आ रही है।
Times Now Bhojpuri Latest Track
"ओढ़नी हटा के" एक मजेदार गाना है जिसमें पवन सिंह ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है यह गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा।गाने के रिलीज़ होने के पहले 8 घंटे में ही इसे YouTube पर 1 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज हो गए हैं और रिलीज़ होते ही यह सबसे अधिक सुने जाने वाले गानों में से एक बन गया है।
नए सेगमेंट के लॉन्च पर टाइम्स म्यूजिक के सीओओ, मंदार ठाकुर ने कहा, "टाइम्स म्यूजिक को यह खुशी है कि हमारा भोजपुरी संगीत एक्सप्लोर करने का उद्घाटन भोजपुरी संगीत उद्योग के सबसे प्रमुख सितारे पवन सिंह के हाथों हुआ है।आगे चलकर हम भोजपुरी कलाकारों के साथ मिलकर और रोमांचक संगीत बनाने की उम्मीद करते हैं।"
इस गाने की रिलीज के बारे में बात करते हुए, पवन सिंह ( Pawan Singh) ने कहा, "मुझे खुशी है कि मैं टाइम्स म्यूजिक के साथ जुड़ा हूं और भविष्य में कई सारे गाने बनाने के लिए उत्साहित हूं। 'ओढनी हटा के 'टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी पहला गाना है जो रिलीज हो रहा है।"
'ओढ़नी हटा के' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी की एक्सक्लूसिव रिलीज़ है और यह टाइम्स म्यूजिक के YouTube चैनल पर उपलब्ध है। आप इसे सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी आनंद ले सकते हैं।
