खेसारी लाल यादव की बेटी को बदनाम करने वालों पर भड़के पवन सिंह, पावर स्टार बोले 'ऐसे हमारी मां-बेटी...'

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी को बदनाम करने की कोशिशें करने वालों को पवन सिंह ने खरी-खोटी सुनाई है। पवन सिंह ने कहा है कि जिस इंसान से आपको दिक्कत है, उसे कुछ भी बोलिए लेकिन इस तरह से किसी की मां-बेटी पर कमेंट करना या उन्हें बदनाम करने कोशिश करने वालों को खुद परर लगाम लगानी चाहिए।

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो के माध्यम से ऐसे लोगों पर गुस्सा उतारा था, जो अश्लील गानों में उनकी बेटी का चेहरा और नाम यूज कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव वीडियो में कहते दिख रहे थे कि कुछ लोग उनकी बेटी को बदनाम कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। खेसारी लाल यादव रोते-रोते कहने लगे थे कि वो इंडस्ट्री में अकेले पड़ गए हैं और कोई भी उनका साथ देने के लिए नहीं आ रहा है। खेसारी लाल यादव के इस वीडियो के बाद भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी और यामिनी सिंह ने उनका सपोर्ट किया था। दोनों अदाकाराओं ने ऐसे लोगों तो जमकर लताड़ लगाई थी, जो खेसारी लाल यादव को इस तरह से परेशान कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव की बेटी को बदनाम करने वालों को पड़ी पवन सिंह की डांट

खेसारी लाल यादव की बेटी को बदनाम करने वालों को पड़ी पवन सिंह की डांट

रानी चटर्जी और यामिनी सिंह के बाद अब भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने भी खेसारी लाल यादव का सपोर्ट किया है। पवन सिंह ने कहा है कि जो लोग खेसारी लाल यादव की बेटी को बदनाम कर रहे हैं, उन्हें तुरंत ये काम बंद कर देना चाहिए। पवन सिंह के अनुसार, 'अगर आपको लगता है कि हमसे कोई गलती हुई है, तो हमें बोलिए। ऐसे हमारी मां-बहनों को बदनाम करने की जरूरत नहीं है। जो कुछ भी हो रहा है, वो दुखद है। इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।'

End of Feed