निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का इंतजार खत्म, मकर संक्रांति पर होगी रिलीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 01:37 PM IST

Dinesh lal yadav nirahua bhojpuri film Coming on makar sankranti 2023: फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निराहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है।

Bhojpuri film sabka baap angutha chhap: भोजपुरिया शोमैन प्रदीप के शर्मा और दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह व श्रुति राव स्टारर फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का रिलीज डेट अनाउंस हो गया है। यह फिल्म 14 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में होगी। यानि मकर संक्रांति के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी खुद प्रदीप के शर्मा ने दी। यह उनकी इस साल की पहली रिलीज होने वाली फिल्म है, जिस पर सबों की नजर होगी। इस फिल्म को इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही एसआर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के निशांत उज्जवल रिलीज कर रहे हैं।

bhojpuri Film

बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. और एस आर के म्यूजिक - रौशन सिंह प्रस्तुत फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' को लेकर रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर बनी है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की मेहनत को दर्शक महसूस कर सकेंगे। लंबे समय बाद निराहुआ और अक्षरा एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म उनके फैंस के लिए भी काफी अहम है और उनको इस फिल्म का इंतजार भी है। रही बात फिल्म के गीत – संगीत की, तो कहानी के अनुसार फिल्म के सभी गाने अटैच्ड हैं। ये कर्णप्रिय भी हैं, जो लोगों के जुबान पर चढ़ जाएंगे। हमें उम्मीद है हमारी फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स को बेहद पसंद आने वाली है।

End of Feed