शादीशुदा होकर भी काजल राघवानी की जवानी पर फिसल गए थे खेसारी लाल यादव, आज है 36 का आंकड़ा

Khesari lal Yadav and Kajal Raghwani love Story: भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अबतक खेसारी लाल यादव का नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस काजल राघवानी का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद खेसारी का दिल काजल पर आ गया था। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Love Story: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि लोग उन्हें यूपी-बिहार का सलमान खान कहते हैं। खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। हर मामले में खेसारी लाल यादव पावरस्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल जिंदगी की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। शादीशुदा होने के बावजूद खेसारी का नाम कई हसीनाओं से जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि खेसारी लाल ने काफी सालों तक काजल राघवानी को डेट किया। हालांकि फिर दोनों के रास्ते अलग हो गए। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं खेसारी और काजल की लव स्टोरी के बारे में....

Untitled design (67)

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की मुलाकात सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद ही खेसारी और काजल की डेटिंग की की खबरें सामने आने लगी। बता दें कि खेसारी लाल यादव ने भी इस बात को माना है कि वो काजल के साथ एक खूबसूरत रिश्ते में थे। लोगों का ये कहना है कि खेसारी ने काजल का करियर बनाया है। एक्टर की वजह से ही काजल स्टार बन गई। बाद में खेसारी और काजल के बीच लड़ाई हो गई और दोनों का रिश्ता टूट गया। आज की तारीख में दोनों सितारे एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखते हैं।

End of Feed