शाहरुख खान के गाने पर आम्रपाली दुबे ने दिखाई ऐसी अदाएं, मदहोश हो गए एक-एक लोग

Aamrapali dubey Video: भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती हैं। इस बीच आम्रपाली का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसमें वो शाहरुख खान के गाने 'मैं अगर कहूं' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आइए नजर डालते हैं क्लिप पर...

Aamrapali Dubey latest Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन आम्रपाली दुबे आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। आम्रपाली दुबे की हर अदा पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते है। आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए यूपी-बिहार के लोग बेताब रहते हैं। उनका कोई भी वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में आते ही छा जाता है। इस बीच भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दबे ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। उनका नया रील वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है।

aamrapali dubey

आम्रपाली दुबे ने शाहरुख खान के गाने पर बनाया रील

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में आम्रपाली दुबे, शाहरुख खान के गाने 'मैं अगर कहूं' पर अपनी अदाएं दिखा रही हैं। आम्रपाली दुबे का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या कमाल लगती हो आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आम्रपाली आप दुनिया की सबसे सुंदर लड़की है।' मालूम हो कि आम्रपाली दुबे सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

End of Feed