Vineet Jain ने CM भूपेंद्रभाई पटेल की मौजूदगी में किया 69वें Filmfare Award का ऐलान, कई दिग्गज सितारे भी रहे मौजूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 11:30 PM IST

Times Group MD Vineet Jain Announces 69th Filmfare Awards 2024: सिनेमाजगत के चर्चित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर के 69वें सत्र का ऐलान हो चुका है। इसकी घोषणा खुद टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने फिल्मफेयर राउंड टेबल में की है। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री के साथ-साथ सिनेमा जगत के दिग्गज सितारे भी उपस्थित रहे।

Times Group MD Vineet Jain Announces 69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड इस बार 69वें सत्र के साथ सिनेमाजगत में हो रहे बेहतरीन कामों को पुरस्कार से नवाजने के लिए तैयार है। इसका ऐलान खुद टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Vineet Jain) ने फिल्मफेयर राउंड टेबल (Filmfare Round Table) में किया है, जिसमें बोनी कपूर, मधुर भंडारकर और जैकी भगनानी सहित सिनेमाजगत के कई दिग्गज सितारे और फिल्ममेकर भी शामिल हुए। खास बात तो यह है कि अवॉर्ड शो को और बेहतरीन बनाने के लिए इस बार फिल्मफेयर ने गुजरात टूरिज्म से हाथ मिलाया है।

Filmfare Round Table

फिल्मफेयर राउंड टेबल (Filmfare Round Table) में सिनेमा जगत के दिग्गज सितारों के साथ-साथ गुजरात सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल (CM Bhupendrabhai Patel) के साथ-साथ वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, पर्यटक मंत्री मुलुभाई बेरा, उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, आईएएस राज कुमार, आईएएस एसजे हैदर और आईएएस हरीत शुक्ला जैसे दिग्गज लोगों ने भी शिरकत की।

End of Feed