ममता के राज में माताओं-बहनों पर अत्याचार, संदेशखाली घटना ने किया शर्मसार, दार्जिलिंग में गरजे अमित शाह

Amit Shah: अमित शाह आज दार्जीलिंग पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने ममता सरकार को कठघरे में खड़ा किया। शाह ने कहा कि ममता के राज में ढेर सारी माताओं बहनों पर अत्याचार हुआ।

Amit Shah Rally: पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दार्जीलिंग पहुंचे। इस दौरान अमित शाह ने ममता सरकार को कठघरे में खड़ा किया। शाह ने कहा कि ममता के राज में ढेर सारी माताओं बहनों पर अत्याचार हुआ। संदेश खाली की घटनाओं ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया है। और मैं आज बताना चाहता हूं कि माटी गढ़ा की वह निर्दोष बालिका हो, बागडोगरा की चाय बागान में आदिवासी महिला के साथ उत्पीड़न हुआ हो, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज का बलात्कार, साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का बलात्कार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज का बलात्कार, हर बलात्कारी को चुन-चुन कर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।

Amit shah

अमित शाह की रैली (File photo)

End of Feed