'महिला CM होने के बावजूद....'; अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

West Bengal Assembly Election 2026: RG Kar रेप केस के बाद, बनर्जी ने महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी थी। शाह ने बनर्जी की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की।

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता बमों का जवाब वोटों से देगी और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ’डबल इंजन’ वाली सरकार बनेगी। अमित शाह ने बीरभूम जिले के मयूरेश्वर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ’माफिया राज’ समाप्त करेगी।

'महिला CM होने के बावजूद....'; अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

'महिला CM होने के बावजूद....'; अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ’पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार को विदा करने का मन बना लिया है और वह बम और गोलियों का जवाब वोटों से देगी।’ शाह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के बहुसंख्यक समुदाय को डराने की कोशिश कर रही हैं और कहा कि यह चुनाव राज्य और देश से घुसपैठियों को बाहर निकालने का है।

End of Feed