Karhal UP By Poll Exit Poll Result 2024 LIVE: करहल पर 'दबदबा है दबदबा बना रहेगा', भतीजे के सामने फीके पड़े फूफा

UP, Karhal By Poll Exit Poll Result 2024, Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024 ke Natije Live Updates: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर 53.92 फीसदी मतदान हुआ है। करहल में फूफा और भतीजे के बीच टक्कर थी। जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, करहल सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम है। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की जीत पक्की मानी जा रही है।

UP, Karhal By Poll Exit Poll Result 2024, Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2024 ke Natije Live Updates: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। राज्य की सभी सीटों पर 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। शाम पांच बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सबसे ज्यादा 50.03 प्रतिशत मतदान मीरापुर में 57.02 प्रतिशत हुआ, जिसके बाद मझांवा पर 50.41 प्रतिशत, कटेहरी में 53.69 प्रतिशत, खैर में 46.35 के आंकड़े सामने आ गए हैं। वहीं, प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर 53.92 फीसदी मतदान हुआ है। जेवीसी एग्जिट पोल के मुताबिक, करहल सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा कायम है। एग्जिट पोल की मानें तो सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी अनुजेश यादव को हार का सामना करना पड़ सकता है।

Karhal By Poll Exit Poll Result 2024.

(फोटो)

शनिवार 23 नवंबर को उप-चुनाव के परिणाम घोषित होने से पहले आज ही एग्जिट पोल से जनता के मूड को समझने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में करहल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है, चलिए एग्जिट पोल में समझते हैं। बता दें कि करहल में 5 बजे तक 53.92 फीसद मतदान हुआ था।

End of Feed