एयरपोर्ट पर चेक किया गया उद्धव ठाकरे का बैग, गुस्से में बोले क्या कभी PM, CM की चेकिंग हुई?

uddhav thackeray news: शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के विदर्भ के दौरे पर थे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वनी में संजय डेरकर के प्रचार के लिए पहुंचे थे वहां हेलीकॉप्टर से उतरते ही पूर्व सीएम ठाकरे का बैग चेक किया गया।

uddhav thackeray news: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर उनके बैग की जांच की गई जिससे उद्धव भड़क गए, बताते हैं कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यवतमाल जिले के वानी हेलीपैड पर उद्धव ठाकरे के बैग की जांच करने की मांग की।

uddhav thakray

शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे

इसके बाद उद्धव नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के बैग की भी तलाशी ली है वहीं उन्होंने कर्मचारियों से सवाल करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उद्धव ने कहा, 'मेरे बैग की जांच करने में कोई समस्या नहीं है लेकिन क्या पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई'

End of Feed