Tohana Vidhan Sabha Chunav 2024, टोहाना विधान सभा सीट: बबली और परमवीर के बीच सीधी भिड़ंत

Tohana Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। इस बार इस सीट के राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। धुर प्रतिद्वंदी देवेंद्र बबली और सुभाष बराला एक ही पार्टी भाजपा में हैं। वहीं, तीन चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे निशान सिंह अब जजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

Tohana Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की टोहाना विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। इस बार इस सीट के राजनीतिक समीकरण बदले हुए हैं। धुर प्रतिद्वंदी देवेंद्र बबली और सुभाष बराला एक ही पार्टी भाजपा में हैं। वहीं, तीन चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे निशान सिंह अब जजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इस बार टोहाना में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली और कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 2019 में भाजपा के हेवीवेट नेता सुभाष बराला को शिकस्त देकर देवेंद्र बबली पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। जजपा प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह भी हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

Tohana Seat

टोहाना विधानसभा सीट।

जोरदार चला चुनाव प्रचार

टोहाना सीट हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में शामिल है। इस सीट का इसका निर्वाचन क्षेत्र कोड 07039 है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर सभी की नजरें लगी हैं। टोहाना सीट पर भी इस बार भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा दम-खम लगा दिया।

End of Feed