Telangana Election: जुब्ली हिल्स से मोहम्मद अजहरुद्दीन को उतार कांग्रेस ने खेला है बड़ा दांव, जीत पर मिल सकता है इनाम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 07:43 PM IST

Telangana Mohammad Azharuddin Jubilee Hills Assembly Election 2023 Profile: मोहम्मद अज़हरुद्दीन का जन्म 8 फरवरी 1963 को हुआ था। उनका जन्म हैदराबाद में मोहम्मद अजीजुद्दीन और यूसुफ सुल्ताना के घर हुआ था। उन्होंने ऑल सेंट्स हाई स्कूल में पढ़ाई की और उस्मानिया विश्वविद्यालय के निज़ाम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

Telangana Mohammad Azharuddin Jubilee Hills Assembly Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस इस बार पूरी ताकत झोंके हुए है। कांग्रेस को उम्मीद है कि वो इस बार सत्ता में वापसी कर सकती है। यही कारण है कि वो हर सीट पर समीकरण देखते हुए मजबूत उम्मीदवार उतार रही है। शायद इसी सोच के साथ कांग्रेस ने हैदराबाद के जुब्ली हिल्स से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन और पूर्व सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को टिकट दिया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन

जुब्ली हिल्स से चुनावी मैदान में हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

कौन हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अज़हरुद्दीन का जन्म 8 फरवरी 1963 को हुआ था। उनका जन्म हैदराबाद में मोहम्मद अजीजुद्दीन और यूसुफ सुल्ताना के घर हुआ था। उन्होंने ऑल सेंट्स हाई स्कूल में पढ़ाई की और उस्मानिया विश्वविद्यालय के निज़ाम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसी दौरान में क्रिकेट के क्षेत्र में आए और सफलता के शिखर चढ़ते गए। अज़हरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी नौरीन से 1987 में शादी की और उनके दो बेटे, असदुद्दीन और अयाज़ुद्दीन हैं। अयाजुद्दीन की 2011 में एक बाइक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। बाद में अज़हरुद्दीन ने नौरीन को तलाक दे दिया और 1996 में संगीता बिजलानी से शादी कर ली। कई सालों बाद बिजलानी से भी तलाक हो गया और फिर उन्होंने शैनन मैरी से शादी की।

End of Feed