Telangana Chunav: कांग्रेस ने पूर्व सांसद पर जताया भरोसा, मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से उतारा चुनाव मैदान में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 08:10 PM IST

Madhu Goud Yaskhi Lal Bahadur Nagar Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व सांसद मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर उम्मीदवार बनाया।

Telangana Madhu Goud Yaskhi Lal Bahadur Nagar Election 2023 Profile: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने मधु गौड़ यास्खी (Madhu Goud Yaskhi) को लाल बहादुर नगर (Lal Bahadur Nagar) से विधानसभा उम्मीदवार बनाया। मधु गौड़ यास्खी भारत की 14वीं लोकसभा और 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। मधु गौड़ यास्खी दक्षिणी भारत में एक नए राज्य तेलंगाना के गठन के प्रबल समर्थक रहे हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होने के लिए संघर्ष किया था। वे तेलंगाना के लोगों के बीच लोकप्रिय नेता हैं।

Madhu Goud Yaskhi

तेलंगाना में मधु गौड़ यास्खी को लाल बहादुर नगर से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

मधु यास्खी का जन्म 15 दिसंबर 1960 को किस्तैया गौड़ और सुलोचना के घर हुआ था। वह 6 बहनों और 3 भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें उनके पिता के छोटे भाई पोचैया गौड़ और अनसूया ने गोद लिया था। उन्होंने 1982 में निजाम कॉलेज हैदराबाद से आर्ट में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 1985 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी और 1989 में पीजी कॉलेज ऑफ लॉ, हैदराबाद से एलएलएम की पढ़ाई की।

End of Feed